कॉलेज परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापना की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैढ़न इकाई द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस वैढ़न के प्राचार्य को महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि माँ सरस्वती विद्या, ज्ञान एवं संस्कृति की प्रतीक हैं तथा छात्र-छात्राओं की आस्था उनसे जुड़ी हुई है। परिषद के अनुसार महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रेरणा मिलेगी तथा महाविद्यालय का वातावरण और अधिक सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त बनेगा।परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार महाविद्यालय प्रशासन से मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से छात्रों की भावनाओं एवं आस्था का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस विषय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो परिषद छात्रहित एवं विद्यार्थियों की आस्था को लेकर लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।













