ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुर्गा खाने के विवाद में गई जान, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेड़ताली गांव में मुर्गा खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेड़ताली गांव निवासी मोतीलाल पनिका और मनीराम पनिका के बीच मुर्गा बनाने और खाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी मनीराम पनिका ने लाठी से हमला कर मोतीलाल पनिका को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीराम पनिका को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button