ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ठेले की सौगात से बदली जिंदगी, कल्याणी महिला समिति ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

सिंगरौली। ब्लॉक-बी क्षेत्र की कल्याणी महिला समिति द्वारा समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कृति महिला मंडल की मुहिम ‘एक कदम’ के तहत समिति ने स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र की एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए ठेला प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।

महिला समिति द्वारा यह सहयोग आर्थिक रूप से कमजोर महिला को सम्मानपूर्वक आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। ठेला मिलने के बाद अब संबंधित महिला स्वयं रोजगार कर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर सकेगी और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ पाएगी।

कल्याणी महिला समिति समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद प्रोत्साहन और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रही है। समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
इस अवसर पर कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षाएं, सदस्याएं एवं कल्याणी महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Author

Related Articles

Back to top button