अमिलिया गांव में अडानी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
ग्रामीणों को दी गई स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और जागरूकता

सिंगरौली। अडानी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अमिलिया गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक औषधियों का निशुल्क वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
यह कार्यक्रम मनोज प्रभाकर एवं ऋषभ पांडेय (अडानी सीएसआर) के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में हेल्पएज इंडिया की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, औषधि अधिकारी दिलीप मिश्र, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुनीम कुमार साहू एवं विवेक सिंह पायलट की सराहनीय भूमिका रही।













