ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की मानवीय पहल- आश्रित महिला को सुरक्षित उसके गृह जिला सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) पहुंचाया गया

सिंगरौली।सिंगरौली पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए एक आश्रित महिला को सुरक्षित उसके गृह जिला सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जियावन में पदस्थ प्रधान आरक्षक सविता सिंह को 28 अप्रैल 2026 को संगीता यादव पिता पंचगुलाम यादव उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) मिली थीं। महिला को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करते हुए महिला प्रधान आरक्षक द्वारा वन स्टॉप सेंटर बैढ़न में आश्रय दिलाया गया था।

महिला द्वारा अपने भाई प्रदीप यादव का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया, जिस पर वन स्टॉप सेंटर द्वारा संपर्क किया गया। हालांकि परिजनों द्वारा महिला को लेने अथवा किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने में रुचि नहीं दिखाई गई। इस दौरान महिला लगातार अपने गृह ग्राम वापस जाने की इच्छा व्यक्त करती रही।

वन स्टॉप सेंटर में सामान्यतः 10 दिनों तक आश्रय देने का प्रावधान है, लेकिन महिला लगभग 21 दिनों से वहां रह रही थी। महिला की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए सिंगरौली पुलिस ने आवश्यक समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए महिला को वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के साथ सुरक्षित रूप से सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) रवाना किया।

थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) के सहयोग से महिला को उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।
इस मानवीय और संवेदनशील कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रीति साकेत, प्रधान आरक्षक अंशू शुक्ला, विनोद रावत तथा वन स्टॉप सेंटर बैढ़न की प्रशासक सरोज सोनवानी एवं केयर टेकर अनीता साहू की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button