एनटीपीसी विंध्याचल को लगातार चौथे वर्ष मिला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार 2026

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल को लगातार चौथे वर्ष प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार 2026 के मेरिट कैटेगरी सम्मान से नवाज़ा गया है। यह उपलब्धि परिचालन उत्कृष्टता तथा विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों की दिशा में स्टेशन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय स्थिरता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने हेतु एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करता है। यह पुरस्कार कर्मचारियों, विक्रेताओं, ठेकेदारों एवं सहयोगियों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिन्होंने सक्रिय पहलों, सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन तथा निरंतर सुधार की कार्यसंस्कृति के माध्यम से मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ एनटीपीसी विंध्याचल ने विद्युत क्षेत्र में एक आदर्श मानक के रूप में अपनी पहचान और अधिक सुदृढ़ की है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब स्टेशन को यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मान प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार सयुंक्त रूप से श्री आशीष अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा) एवं श्री अशोक कुमार यादव, उप महाप्रबंधक(टीएमडी) ने एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया। यह सम्मान न केवल स्टेशन के लिए वैश्विक गौरव लेकर आया है, बल्कि सुरक्षित, स्वस्थ एवं सतत भविष्य के निर्माण के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को भी पुनः स्थापित करता है।













