देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

चीन की कोयला खदान में बड़ा हादसा, 90 मजदूरों की मौत

शांक्सी प्रांत में विस्फोट के बाद 9 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

बीजिंग। चीन के शांक्सी प्रांत में शुक्रवार को हुए भीषण कोयला खदान हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इसे पिछले एक दशक में चीन का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है।

यह हादसा शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी स्थित एक कोयला खदान में हुआ, जो राजधानी बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दूर है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया।

घटना के समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के बाद कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी अंदर फंस गए। राहत एवं बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापता लोगों को खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। वहीं प्रधानमंत्री Li Qiang ने दुर्घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने के निर्देश दिए हैं।

शांक्सी चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक प्रांत है। इसके बावजूद यहां लगातार खदान हादसे सामने आ रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2023 में इनर मंगोलिया की एक खदान में हुए भूस्खलन में 53 मजदूरों की मौत हुई थी। चीन सरकार ने सभी विभागों को सुरक्षा नियम और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button