ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हौसलों को पंख, सपनों को रफ्तार—मुख्यमंत्री ने 26 दिव्यांगजनों को दी आत्मनिर्भरता की सौगात

सिंगरौली,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली प्रवास के दौरान संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए उत्सव भवन, एनटीपीसी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 26 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने स्वयं हितग्राहियों के बीच पहुंचकर उन्हें ट्राईसाइकिल की चाबियां सौंपीं और आत्मीय संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है। बैटरी चालित ये ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों की दैनिक आवाजाही को आसान बनाने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता के नए अवसर भी उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री की आत्मीय पहल से हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओ.एस. जैन, सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Author

Related Articles

Back to top button