भोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटियों का बढ़ाया हौसला, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया प्रेरक संदेश

 

सिंगरौली-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली प्रवास के दौरान एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा संचालित ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026’ में शामिल ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं एवं जी.ई.एम. 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर मिलना चाहिए। बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत स्वयं निर्मित हस्तशिल्प गुलदस्तों एवं स्वागत पत्रों से किया तथा “वह शक्ति हमें दो दयानिधे” प्रार्थना और स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

संवाद के दौरान बच्चों ने कराटे, नृत्य और संगीत जैसे प्रशिक्षणों के अनुभव साझा किए तथा अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताया। एक बालिका द्वारा चिकित्सक बनकर सेवा करने की इच्छा व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री के प्रेरक संवाद से बच्चों और बालिकाओं में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button