मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए करोड़ों रुपये के हितलाभ

 

सिंगरौली- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को करोड़ों रुपये के हितलाभ वितरित किए। एनआरएलएम की सीसीएल योजना के तहत 169 स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज, मत्स्य पालन एवं अन्य गतिविधियों के लिए 4 करोड़ 50 हजार रुपये प्रदान किए गए। एमएसएमई योजना अंतर्गत मे. न्यू सुमंगलम को गारमेंट शॉप स्थापना हेतु 1 करोड़ रुपये, मे. अभय राज एंड संस को कमर्शियल व्हीकल क्रय हेतु 44 लाख 50 हजार रुपये तथा मे. पारुल इंडस्ट्रीज को होलसेल बिल्डिंग मैटेरियल्स व्यवसाय हेतु 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत मो. साहिल को जिम स्थापना के लिए 15 लाख रुपये, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अंतर्गत मनीष साकेत को आटा मिल हेतु 10 लाख रुपये एवं संजीव कुमार शाह को क्लाउड किचन के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत मनीषा सोनी को 50 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया। वहीं निजी कस्टम हायरिंग योजना के तहत आदित्य कुमार शाह को 8 लाख 41 हजार 520 रुपये तथा विकेश कुमार द्विवेदी को 8 लाख 6 हजार 882 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button