ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा तहसील के हनुमान मंदिर प्रांगण में मासिक महाआरती संपन्न

मंत्र जाप, ध्यान साधना और चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

सिंगरौली। माता आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की कृपा एवं परम पूज्य परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन आशीर्वाद से माड़ा तहसील स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में माह के चतुर्थ रविवार को आयोजित मासिक महाआरती श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुई।


कार्यक्रम में धनहरा, चूड़ी, बिंदूल, सरई, लंघाडोल, भैसाबूड़ा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गुरु भाई-गुरु बहन, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमीजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माता जी एवं गुरुदेव के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंत्र जाप, ध्यान साधना, आरती एवं चालीसा पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि जब व्यक्ति नशा एवं मांसाहार जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहकर चरित्रवान जीवन जीते हुए माता भगवती की साधना-आराधना करता है, तभी उसे साधना का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि दुर्व्यसनों में लिप्त व्यक्ति को साधना का अपेक्षित फल नहीं मिल पाता, इसलिए सभी को शुद्धता, संयम और सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए।

पदाधिकारियों ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने पीड़ित एवं भटकी हुई मानवता को सही दिशा देने के उद्देश्य से इस पावन विचारधारा से समाज को जोड़ा है। आज नशे के कारण अनेक परिवार टूट रहे हैं और युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है। ऐसे में समाज में नशामुक्ति, मांसाहार मुक्त जीवन और चरित्र निर्माण का संदेश पहुंचाना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने माता की झांकी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान बनाने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button