शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा में 20 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण संपन्न
आईटी एवं एग्रीकल्चर ट्रेड के विद्यार्थियों को दिया गया कौशल विकास प्रशिक्षण

सिंगरौली। नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा में संचालित 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के आईटी ट्रेड एवं एग्रीकल्चर ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली एस.बी. सिंह, एडीपीसी सहायक संचालक कविता त्रिपाठी के निर्देशन तथा जिला व्यावसायिक समन्वयक मान सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य अरुण दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रायोगिक कार्यों का भी अभ्यास कराया गया, जिससे उनके कौशल विकास और रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, कंप्यूटर आधारित कार्य प्रणाली एवं कृषि संबंधी व्यवहारिक जानकारी से अवगत कराया गया।
विद्यालय में पदस्थ आईटी ट्रेड प्रशिक्षक शीतेश दुबे ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराते हैं।
उन्होंने बताया कि पूरे 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रास एजुकेशन कंपनी के राज्य समन्वयक अमित पांडे द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सतत निगरानी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका प्रीति सिंह तोमर, करुणा पांडे, उर्शिला शाह तथा एग्रीकल्चर ट्रेड प्रशिक्षक नितिन का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने प्रशिक्षण अवधि में विद्यार्थियों का लगातार मार्गदर्शन कर उन्हें व्यवहारिक दक्षता प्रदान की।













