भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

चितरंगी पुलिस द्वारा अवैध उत्तखनन कर मगर, घड़ियाल एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के रहवास को क्षति पहुंचाने वाले अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 24/05/2026

चितरंगी पुलिस द्वारा अवैध उत्तखनन कर मगर, घड़ियाल एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के रहवास को क्षति पहुंचाने वाले अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही

(चार अदद ट्रैक्टर मय रेत लोड जप्त )

कार्यवाही विवरण –

श्री षियाज के. एम. (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में अवैध उत्तखनन पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी चितरंगी का वन विभाग एवं सोनघडियाल अभ्यारण के अधिकारियो के साथ चर्चा के दौरान सोनघडियाल अभ्यारण एवं वन विभाग के अधिकारियो व्दारा बताया गया था कि इस समय मगरमच्छ एवं घडियालो का प्रजनन काल होता है जो मार्च अप्रैल एवं मई के महीनों में मादा घड़ियाल रेतीले नदी तटों पर अंण्डे देती है ।अबैध उत्तखनन से उनके निषेचन प्रकिया बाधित होती है । इसके अतिरिक्त इण्डियन स्किमर पक्षी (पंचीरा) जिसका मूल निवास बांग्लादेश है । जो नियमित रूप से माह अप्रैल से 15 जून तक अपने प्रजनन के लिये सोन नदी के घाटो गांगी ,फूलकेश, खैरा तरफ आते है एवं घाटो के किनारे रेतीले नदी तटो पर अण्डे देते है । जिनके संरक्षण के लिये वन विभाग चितरंगी व्दारा यहा पर इनका रहवास भी बनाया गया है। अबैध उत्तखनन से इनके प्रजनन प्रकिया भी बाधित होती है।

थाना चितरंगी क्षेत्रान्तर्गत अबैध उत्तखनन एवं परिवहन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के अभियान अन्तर्गत दिनांक 23-24/05/2026 की दरमियानी रात थाना प्रभारी चितरंगी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम गांगी सोन नदी से कुछ लोग ट्रैक्टर से अबैध उत्तखनन कर परिवहन कर प्रकृति को क्षति पहुंचा रहे है । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा तत्काल पुलिस टीमो को अबैध उत्तखनन करने वालो के विरूध्द कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुये रवाना किया गया । पुलिस टीम व्दारा ग्राम गांगी सोन नदी में घेराबंदी की गई आरोपी रात्रि में अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाते हुये भाग निकले मौके पर अबैध उत्तखनन में संलिप्त चार अदद बिना नम्बरी स्वराज ट्रैक्टर रेत से भरी हालत में जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ लाया गया ।आरोपी चालको के विरूध्द अप. धारा 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज अधि.,27,29, 39डी,51 वन्य जीव संरक्षण अधि.,2,41,52 भरतीय वन अधि. पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

 

 

01- अप. क्र. -236/2026 धारा – 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज अधि.,27,29,

39डी,51 वन्य जीव संरक्षण अधि.,2,41,52 भरतीय वन अधि.

02- अप. क्र. -237/2026 धारा – 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज अधि.,27,29,

39डी,51 वन्य जीव संरक्षण अधि.,2,41,52 भरतीय वन अधि.

03- अप. क्र. -238/2026 धारा – 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज अधि.,27,29,

39डी,51 वन्य जीव संरक्षण अधि.,2,41,52 भरतीय वन अधि.

04- अप. क्र. -239/2026 धारा – 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज अधि.,27,29,

39डी,51 वन्य जीव संरक्षण अधि.,2,41,52 भरतीय वन अधि.

 

 

 

अबैध उत्तखनन में जप्त ट्रैक्टर वाहन निम्नलिखित नाम से पाये गये है-

01-लवलेश सिंह चौहान पिता नन्दलाल सिंह चौहान निवासी ग्राम गांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)

02- अंकित धर व्दिवेदी पिता उपेन्द्र धर व्दिवेदी निवासी ग्राम फूलकेश थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)

03- श्रेयांश प्रताप पिता संजय सिंह निवासी गांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)

04- वीरेश धर व्दिवेदी पिता वैकुण्ठ धर व्दिवेदी निवासी खैरा थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.)

 

 

जप्त मशरूका – चार अदद बिना नम्बरी स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली रेत लोड कुल कीमती 2018000/- रुपये । इसके अतिरिक्त सभी ट्रैक्टरों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर भारी जुर्माना की वसूली की जावेगी ।

 

 

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान –

निरी. सुधेश तिवारी (प्रभारी थाना चितरंगी ), सउनि. रमेश प्रसाद कोल, रमेश प्रसाद साकेत, रामजी पाण्डेय, मोहन पनाडिया, प्रआर. सत कुमार प्रजापति, आर. सुभाष कुमार, सुदर्शन चौहान, मुकेश पांडेय,सर्वदानन्द राय, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी

Author

Related Articles

Back to top button