राज्य स्तरीय खेलवृत्ति वर्ष 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित
सिंगरौली। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति योजना के अंतर्गत जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह खेलवृत्ति उन खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है।
योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 8 हजार रुपये तथा कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 6 हजार रुपये की खेलवृत्ति दी जाएगी।
खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही योजना से संबंधित दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
जिले के पात्र खिलाड़ियों एवं खेल संघों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।आवेदन जमा करने एवं अन्य जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सिंगरौली अथवा संबंधित ब्लॉक युवा समन्वयकों से संपर्क किया जा सकता है।












