बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान में सभी सहभागी बने- विश्वामित्र पाठक

सिंगरौली-,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर जल श्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर से तालाब तक कलश यात्रा निकाली गई। जल श्रोत से कलश में जल भरकर पुनः पूजा स्थल तक पहुंचा कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात जल श्रोत के किनारे 108 दीपक प्रज्ज्वलित कर जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत “जल है तो कल है” अंकित संदेश के साथ दीपदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में आज यहां पर यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का आधार है जल संरक्षण केवल शासन का कार्य नहीं है बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक ने उपस्थित जन समुदाय से अभियान में सहभागिता करने,जल बचाने एवं प्राकृतिक जल श्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

दीपों की रोशनी एवं जल ही जीवन है के जयकारों के साथ मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोगों को जल शपथ दिलाई गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश शुक्ला एसडीएम सिहावल, सिद्धार्थ गौतम मंडल अध्यक्ष , गजराज सिंह जिला मंत्री, जय प्रकाश पांडेय तहसीलदार, डॉ रिकेश शर्मा बीएमओ, कामता तिवारी बीपीओ, सुषमा कोल सरपंच, अनिल गुप्ता, शिव बहोर साकेत, जयराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, धीरेन्द्र शुक्ला लाला, मो. सफी, शेषमणि तिवारी, यादवेंद्र पटेल, अधिकारी कर्मचारी, लाडली बहनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button