बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ईडी की रेड, समर्थकों ने टीम पर किया हमला

 

तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के आवास पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। ईडी की 12 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम स्थित बेकरी जंक्शन में विजयन के किराए के घर समेत कुल 10 ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची थी। उस समय विजयन और उनका परिवार घर पर मौजूद था।

ईडी की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक घर के बाहर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे जब ईडी अधिकारी कार्रवाई पूरी कर बाहर निकले, तब कुछ समर्थकों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव किया, बोतलें फेंकी और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह कार्रवाई विजयन की बेटी टी. वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर की गई। आरोप है कि कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने वर्ष 2018-19 में कंपनी को करीब 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि बदले में कोई सेवा नहीं दी गई। ईडी इस लेनदेन को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

इस मामले में ईडी के अलावा सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) भी जांच कर रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए कहा कि कुछ लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट होंगे।

Author

Related Articles

Back to top button