सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम, दी आर्थिक सहायता

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्सुआलाल निवासी स्वर्गीय अशर्फी लाल जायसवाल के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम उनके निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को ढांढस बंधाया।
विधायक डॉ. मेश्राम ने कहा कि अपनों का बिछड़ना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा होती है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। इस दुखद घड़ी में उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक ने 25 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि दुख की इस घड़ी में आत्मीय सहयोग का एक छोटा प्रयास है।
इस दौरान विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।













