बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति के तत्वाधान में पांच प्रस्फुटन गांव में गंगा दशहरा का कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सिंगरौली- नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति द्वारा आदर्श ग्राम पिपरा सहित सभी पांच प्रस्फुटन गांव में गंगा दशहरा का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक के नेतृत्व में सेक्टर शासन अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आदर्श ग्राम पिपरा सहित सभी पांच गांव में जल स्रोत पूजन कलश यात्रा भूमि पूजन स्वच्छता चौपाल बैठक का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सिद्धि कला में मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, नर्मदा सेवा समिति की सचिव श्रीमती अमृता शर्मा, सरपंच गुलाब सिंह वैश्य, सचिव रामसुभग, ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भागीरथी वैश्य, सचिव पुष्पराज वैश्य परामर्शदाता रिनू शर्मा,ग्राम पंचायत बरहपान में मुख्य अतिथि सरपंच चित्रकूट वैश्य, सचिव राजेंद्र वैश्य, रोजगार सहायक, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सचिव बालमुकुंद वैश्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत उर्ती में मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती कृष्णवती जायसवाल ,सचिव उप नयन तिवारी , नर्मदा सेवा समिति कोषाध्यक्ष रमेश गुर्जर के द्वारा मंच संचालन सभी का आभार व्यक्त किया गया,सेक्टर शासन अंतर्गत आदर्श ग्राम पिपरा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के उपस्थिति में गंगा दशहरा के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रामसुभग पनिका , उप सरपंच विद्यासागर वैश्य, पंचायत सचिव बृजेंद्र वैश्य, नर्मदा सेवा समिति के सचिव श्रीमती अमृता शर्मा के द्वारा मंच संचालन और कलश यात्रा का कार्य कराया गया।

ग्राम पंचायत चारगोड़ा में गंगा दशहरा का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच राम सिंह, पंचायत सचिव रामसुभग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता तिवारी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष शिवाकांत वैश्य, सचिव राकेश कुमार पनिका एवं माताओं बहनों के द्वारा पश्चिम तालाब से जल भरकर बजरंगबली के मंदिर में पूजन किया गया l उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि जल हम सबके जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button