टीकाकरण बाद बिगड़ा स्वास्थ्य, अस्पताल पहुँचते हुई मौत,थाने में शिकायत बाद कराया पोस्टमार्टम…

टीकाकरण बाद बिगड़ा स्वास्थ्य, अस्पताल पहुँचते हुई मौत,थाने में शिकायत बाद कराया पोस्टमार्टम…
पोल खोल पोस्ट संजय सिंह मझौली
सीधी: थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम बंजारी में 09 मांह के बच्चे की मौत पर परिजनों ने मौत का कारण गलत टीकाकरण किया जाना बताया और मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंजारी निवासी कमलाकांत यादव का बच्चा अरव यादव उम्र 09 माह की अचानक 9 सितंबर मंगलवार को शाम 5:30 बजे तबीयत खराब हुई जिसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया वहीं मृत बच्चे के पिता ने बच्चे की मौत की वजह गलत टीकाकरण को बताया है। उन्होंने बताया कि आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 बंजारी में मंगलवार को वह खुद ले जाकर टीका लगवाया था और कुछ घंटे बाद ही बच्चे की तबीयत खराब हो गई।इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में संचालित पुलिस चौकी में मामले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई एवं दूसरे दिन बुधवार को मृत बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया तब शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की विवेचना जारी है।
टीकाकरण को लेकर परिजन व ग्रामीणों में है आक्रोश एवं असंतोष
नवजात बच्चे की अचानक मौत की खबर जैसे ही शाम को मोबाइल फोन के जरिए मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों के बीच पहुंची तो सभी एक स्वर में कह रहे थे कि गलत टीकाकरण की वजह से मौत हुई है ऐसे में टीकाकरण के प्रति भी लोगों की सोच नकारात्मक होने लगी है वहीं परिजनों सहित ग्रामीणों में इस बात को लेकर असंतोष एवं आक्रोश भी है।
इनका कहना
जाहिर सी बात है मेरा बेटा स्वस्थ रहा है एवं टीका लगाने के बाद घर ले गए और कुछ घंटे बाद उसकी तबियत खराब हुई जिसे अस्पताल लाया तो मृत घोषित कर दिया गया।ऐसे में अंदेशा है कि गलत टीकाकरण ही मौत का की वजह है जिसकी जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में दूसरे बच्चों के साथ इस तरह घटना ना घटित हो।
कमल कांत यादव मृत बच्चे का पिता
मेरा नाती स्वस्थ था टीकाकरण के बाद ही एकाएक उसकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।इसलिए आशंका है कि गलत टीकाकरण की वजह से बच्चे की मौत हुई है ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए और जांच भी होनी चाहिए। पुलिस में रिपोर्ट की गई है बच्चे का पोस्टमार्टम भी हुआ है।
गोपीचंद यादव मृत बच्चे का बाबा
मैं 10 वर्षों से टीका लगा रही हूं लेकिन ऐसी गलती कभी नहीं हुई है और मुझे भरोसा है कि बच्चे की मौत की वजह गलत टीकाकरण नहीं है बल्कि वजह दूसरी है।
प्रीती गुप्ता एएनएम (टीकाकरण कर्मचारी)
टीका लगाने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं लेकिन मौत नहीं हो सकती है और टीका लगाने के आधा घंटे के अंदर ही टीका का दुष्प्रभाव हो सकता है बाद में कुछ नहीं होता है। बच्चे की मौत की वजह टीका करण नहीं है शायद गले में उसके बलगम जमा था जिससे उसकी सांस अवरुद्ध हो गई। मेरे द्वारा भी अपने स्तर से जानकारी ली गई है यह अलग बात है कि परिजन टीकाकरण को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
डॉ संदीप शुक्ला खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली













