ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

राज्यपाल श्री पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस सोमवार को लोक भवन में बच्चों के साथ मनाया। राज्यपाल श्री पटेल को लोक भवन मंदिर में एकत्रित बच्चों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रुप से लयबद्ध ताली बजा और शुभकामना गीत गाकर जन्म दिवस की बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों को उपहार और शुभाशीष प्रदान किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने जन्म दिवस के अवसर पर लोक भवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की है।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव श्री सुनील दुबे सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Author

Related Articles

Back to top button