ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आंधी-तूफान और वज्रपात से बचाव के लिए सिंगरौली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील

सिंगरौली। जिले में बदलते मौसम और आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सिंगरौली पुलिस ने आमजन के लिए जनहित एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि तेज हवा, बारिश, गरज-चमक और वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें। नागरिकों को ऊंचे और अकेले पेड़ों, बिजली के खंभों, तारों, जलस्रोतों तथा खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने लोगों से पक्के भवनों में शरण लेने, घर के भीतर विद्युत उपकरणों के प्लग निकालने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर नजर रखने को कहा है। साथ ही अफवाहों से बचने और बच्चों व बुजुर्गों को भी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देने की अपील की गई है।किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 अथवा जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि थोड़ी सी सतर्कता से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button