new delhiबड़ी खबर

सुप्रिया सुले ने पूछा सवाल भाजपा से – कैसे पता चला कि क्रॉस वोटिंग हुई

पोल खोल पोस्ट / सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को यह कहकर महाराष्ट्र को‘बदनाम नहीं करना चाहिए कि राज्य के विपक्षी सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्हें 452 मत मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि अगर 14 मत सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को अनुमान से अधिक मिले तो क्या महाराष्ट्र ने ऐसा किया? उन्होंने कहा, ‘‘आप महाराष्ट्र को बदनाम क्यों कर रहे हैं? मराठी लोगों को बदनाम मत कीजिए।’’ वह इस दावे से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रही थीं कि राज्य के कुछ विपक्षी सांसदों ने राजग उम्मीदवार को वोट दिया।

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को यह कहकर महाराष्ट्र को ‘‘बदनाम’’ नहीं करना चाहिए कि राज्य के विपक्षी सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के पक्ष में ‘क्रॉस वोटिंग’ की।

सुले ने कहा, मतदान गुप्त था, है ना? फिर आपको कैसे पता चला कि क्रॉस वोटिंग हुई है? भाजपा के संजय जायसवाल का कहना है कि 40 (अतिरिक्त) वोट थे। इन 40 में से 11 वाईएसआर कांग्रेस के थे, जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। भाजपा के सहयोगी दल अपनी सुविधानुसार ही उन्हें समर्थन देते हैं। राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्हें 452 मत मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने कहा कि अगर 14 मत सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार को अनुमान से अधिक मिले तो क्या महाराष्ट्र ने ऐसा किया? उन्होंने कहा, आप महाराष्ट्र को बदनाम क्यों कर रहे हैं? मराठी लोगों को बदनाम मत कीजिए। वह इस दावे से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रही थीं कि राज्य के कुछ विपक्षी सांसदों ने राजग उम्मीदवार को वोट दिया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button