भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

गढ़वा थाना क्षेत्रांतर्गत खटाई से अवैध उत्खनन पर सोन घड़ियाल अभ्यारण्य एवं वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

*खबर का असर*

जिले के गढ़वा थाना क्षेत्रांतर्गत लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर आखिरकार वन विभाग एवं सोन घड़ियाल अभ्यारण्य टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा दिनांक 11/09/2025 को 01.45 एएम सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्रांतर्गत सोन नदी के करबला घाट से अवैध रेत लोड कर परिवहन करते आइसर ट्रैक्टर 380 वाहन नम्बर mp 66 A 4443 पकड़ा गया।
कार्यवाही रात्रिकालीन गश्त के दौरान चितरंगी रेंज अंतर्गत वीट खटाई कर्बला घाट से रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त वाहन को गढ़वा थाने में सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्रवाई प्रकरण क्रमांक 553/2025 दिनांक 11/09/2025 धारा वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27,29,39(D)51 एवं वन अधिनयम 1927 की धारा 2,41,52 के तहत दर्ज किया गया है।

संजय हलवाई पिता गोविन्द हलवाई उम्र 41वर्ष निवासी खटाई के द्वारा अवैध कार्य किया जा रहा था।
अपनी कलाई छुपाने के लिए वन विभाग और सोन घड़ियाल के टीम की सक्रियता से अवैध खनन पर नकेल कसने का प्रयास दिखाई दे रहा है।

लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि लगातार क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस विभाग अब तक मौन क्यों है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते सख्ती दिखाता तो इस तरह बड़े पैमाने पर अवैध रेत कारोबार फल-फूल नहीं पाता। वन विभाग की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस विभाग की निष्क्रियता को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस और सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की क्या प्रतिक्रिया दिखती है या यही से कोरम पूर्ति हो जाती है।
इस रेत चोरी में कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना जताई जा रही है।
उक्त कार्रवाई में परिक्षेत्राधिकारी सोन घड़ियाल अभ्यारण्य चितरंगी चतुर सिंह एवं परिक्षेत्राधिकारी बगदरा अभ्यारण्य नरबद सिंह,परिक्षेत्र सहायक बीछी शिव नारायण सिंह, बीट गार्ड खरखौली गणेश प्रसाद यादव,शुभम सिंह चौहान बीट गार्ड खटाई,परिक्षेत्र सहायक चितरंगी फूलवती सिंह,वाहन चालक योगेन्द्र प्रताप सिंह चंदेल, सुरक्षा श्रमिक लक्ष्मण पनिका एवं पुलिस का सहयोग रहा।

श्री मान सिंह चंदेल
विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button