बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कर्मयोगी आईजीओटी पोर्टल के उपयोग के संबंध प्रशिक्षण आयोजित मिशन कर्मयोगी पखवाड़ा अंतर्गत

अधिकारी कर्मचारियों को व्हीसी के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण

पोल खोल सिंगरौली

कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में मिशन कर्मयोगी पखवाड़ा अंतर्गत कर्मयोगी आईजीओटी पोर्टल के उपयोग के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिसके प्रथम बैच में 150 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को आईजीओटी पोर्टल के उपयोग एवं पाठ्यक्रम के पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कर्मयोगी आईजीओटी पोर्टल के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी विभिन्न सर्टिफिकेशन कोर्सेज में पंजीयन कर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। विदित हो कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में “कर्मयोगी आईजीओटी पर सीखें सप्ताह” का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक किया जाना है।

इस दौरान सभी शासकीय और संविदा अधिकारी-कर्मचारी आईजीओटी पोर्टल एप के माध्यम से कम से कम दो प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करेंगे। आईजीओटी पोर्टल पर 1800 से अधिक अंग्रेजी और 200 से अधिक हिंदी कार्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण को आसान बनाने हेतु मोबाइल एप भी जारी किया गया है।

जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो विभागीय समन्वय और कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला ने सभी शासकीय सेवकों को 15 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले कर्मयोगी आईगोट प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है,

जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है । उपरोक्त के लिए समस्त विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो को मास्टर ट्रेनरो द्वारा जिला एवं खण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button