मध्य प्रदेशसिंगरौली

हरिभूमि सम्मान समारोह सम्पन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां हुईं सम्मानित

सिंगरौली। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी हरिभूमि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एनटीपीसी विंध्यनगर के मैत्री सभागार में किया गया। हरिभूमि सम्मान समारोह के दौरान विंध्य क्षेत्र के तमाम विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलो के नेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, ने शिरकत की। जिसमें पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, कला, साहित्य, खेल, राजनीति, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं पर्यावरण जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महान विभूतियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि राज्य मंत्री राधा सिंह शामिल हुई उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष होना चाहिए हरिभूमि अखबार समाज के ऐसे लोगो का सम्मान करता है जो इसके वास्तविक हकदार है उन्होंने आयोजक हरिभूमि के ब्यूरो प्रमुख राकेश चंद्र पाण्डेय एवं दैनिक देशबंधु अखबार के ब्यूरो चीफ रूपेश चंद्र पाण्डेय की सराहना की।

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक टीम को बधाई दी। उक्त समारोह के आयोजक राकेश पाण्डेय ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सभी क्षेत्रों में ओजस्वी कार्य करने वालों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया तथा गरीबों में कम्बल का वितरण व गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन, साड़ीया, बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी पेन तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

हरिभूमि अखबार द्वारा सम्मानित होने वाली विभूतिया जिसमे चिकित्सा के क्षेत्र मे डॉ ओपी झां, शिक्षा के क्षेत्र मे आत्मा राम दुबे, कानून व वकालत के क्षेत्र मे रामजी जायसवाल, संगीत के क्षेत्र मे अशोक पाण्डेय, खेल के क्षेत्र मे प्रिन्स शाह, व्यापार के क्षेत्र मे प्रमोद बरेलिया, संजीव अग्रवाल, सामाजिक क्षेत्र मे प्रेम सागर मिश्रा सम्मानित हुए।
हरिभूमि सम्मान समरोह में भाग लेने पहुंचे विमल म्यूजिकल ग्रुप की भी अपनी शानदार प्रस्तुति रही। बतादे कि विमल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पेश की गई संगीतमई एक से एक प्रस्तुति ने दर्शकों को संगीत की मधुर लहरों में डुबो दिया। जिसकी एंकरिंग विमल म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर अशोक पाण्डेय ने बखूबी निभाई।


कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राधा सिंह राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन, राजेश मिश्रा सांसद सीधी सिंगरौली, राजेन्द्र मेश्राम देवसर विधायक, सुन्दर लाल शाह जिलाध्यक्ष भाजपा, दिलीप शाह प्राधिकरण अध्यक्ष, देवेश पाण्डेय नगर निगम अध्यक्ष, प्रवीण सिंह चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस,सुभाष वर्मा पुर्व विधायक,गिरीश द्विवेदी पुर्व जिलाध्यक्ष, केसी शर्मा वरिष्ठ पत्रकार,मधु शर्मा पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र द्विवेदी पुर्व जिलाध्यक्ष, रेनू शाह पुर्व महापौर, राम अशोक शर्मा पुर्व जिलाध्यक्ष,रामशिरोमणि शाहवाल प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस,अमित द्विवेदी वरिष्ठ कांग्रेस,अरविन्द दुबे,संजीव अग्रवाल,प्रेम सागर मिश्रा पार्षद वार्ड क्रमांक 36, रविंद्र सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 35,विजय शाह पार्षद वार्ड क्रमांक 34,रविंद्र चौबे वरिष्ठ भाजपा नेता,वीरेंद्र पाठक प्रदेश सदस्य,राजेन्द्र सिंह परमार जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा,नरेश शाह,सीपी शुक्ला, सीमा जायसवाल, किरण सोनी,अशोक शाह पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,मुकेश तिवारी,सुरेश गिरी,बीरेंद्र पाण्डेय हिंडालको, ए के शर्मा टीएचडीसी, विश्वजीत सिंह पीसी पटेल, रंजीत सिंह सिक्कल,संजय मौर्या जीएसको,डॉ आरडी पाण्डेय,अरविन्द दुबे, राजेश दुबे अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राम्हण एकीकृत परिषद, गुंजारी लाल तिवारी नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक,डॉ एच एल प्रजापति,उसेद हसन सिद्धिकी, शाहिद खान रिंकू भाई,बालमुकुंद शाह लोक अभियोजक, प्रमोद नापित अपर लोक अभियोजक, बृजेन्द्र देव पाण्डेय अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, रामजी जायसवाल अधिवक्ता, राजकुमार दुबे अधिवक्ता, त्रिपुरारी नाथ पाण्डेय अधिवक्ता, अमरकेश पाण्डेय अधिवक्ता,रामरक्षा जायसवाल अधिवक्ता,संतोष पाण्डेय अधिवक्ता, शिव चरण शर्मा अधिवक्ता,धर्मेन्द्र सिंह अधिवक्ता, पत्रकारो मे विमल श्रीवास्तव दैनिक भास्कर, विकास देव पाण्डेय, धनराज गेहानी दैनिक जागरण, शकील अहमद सहारा समय,आर के श्रीवास्तव संपादक काल चिंतन, संतोष द्विवेदी , दिनेश पाण्डेय,नरेन्द्र मिश्रा,विवेक त्रिपाठी, अतुल दूबे,वंदना सिंह, अवनीश तिवारी, अजय शर्मा,सुरेश पाण्डेय फौजी, रमेश दुबे, सर्वजीत चौबे, सचेन्द्र दुबे, हरीश चन्द्र पाण्डेय,विकास दुबे, विराग पाण्डेय, संतोष शुक्ला, आशीष द्विवेदी रूद्र,राधारमण,रवि वर्मा,ओम प्रकाश तिवारी,सुखचैन शुक्ला, राजेश तिवारी,प्रवीण श्रीवास्तव, लिंकन सिंह,भूपेंद्र दुबे,सीपी पाण्डेय,आशुतोष चतुर्वेदी, संतोष तिवारी, अजीत पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय,सुधीर पाण्डेय सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। सम्पूर्ण ऐतिहासिक कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दैनिक देशबंधु के ब्यूरो चीफ रुपेश चन्द्र पाण्डेय ने किया कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों का आभार कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हरिभूमि के ब्यूरो चीफ राकेश पाण्डेय ने किया।

Author

Related Articles

Back to top button