पत्नी विवाद में कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यक्ति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, बाद में उतारा गया

सिंगरौली। खुटार चौकी क्षेत्र के हरईया डिग्घी गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 8 माह से अपनी पत्नी से जुड़े विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहा था।
आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उसने विरोध स्वरूप टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश दी।

इस दौरान मौके पर आम आदमी पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष रतिभान साकेत भी पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यक्ति टावर से नीचे उतर आया।
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है।













