ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने सागर ट्रेडर्स का फीता काटकर किया उद्घाटन

सिंगरौली। बैढ़न शहर में वैढ़न स्थित सागर ट्रेडर्स के भव्य उद्घाटन समारोह में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला (राजू भैया) भी उपस्थित रहे और संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

बजाज बाइक एजेंसी के सामने, बिजली ऑफिस मोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक मौजूद थे। उद्घाटन अवसर पर सागर ट्रेडर्स के संचालक प्रेम सागर गुप्ता, अविनाश गुप्ता और अभिषेक गुप्ता के साथ अतिथियों ने रिबन काटकर नई होलसेल दुकान का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार और व्यापार में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।सागर ट्रेडर्स के संचालकों ने आगंतुकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री और बेहतर सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह का वातावरण उत्साह और उल्लास से भरा रहा।

Author

Related Articles

Back to top button