ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जब्त

सिंगरौली- कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल एवं सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा 9 जून 2026 को प्रातःकालीन जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन में संलग्न चार वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान वैध अभिवहन पास के बिना खनिज परिवहन करते पाए जाने पर बिना नंबर के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी तथा एक हाइवा क्रमांक MP66H2264 को मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया गया।
जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी बंधौरा, पुलिस थाना माड़ा तथा पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।













