बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन ग्राम पंचायत पचौर में

पोल खोल सिंगरौली / ग्राम पंचायत पचौर में आज वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न बैंकिंग उत्पादों और जन सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

इस शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। शिविर में अनेक ग्रामीणों ने इन योजनाओं में नामांकन भी कराया।

शिविर में प्रमुख रूप से अग्रणी जिला प्रबंधक, रंजीत कुमार, आरसेटी निदेशक विजय कुमार एफएलसीसी प्रतिनिधि भूपेन्द्र कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार मिश्रा एनजीओ संचालक ,ग्राम पंचायत सरपंच मुन्नी लाल रावत,उप सरपंच अशोक द्विवेदी उपस्थित रहे । शिविर में आरसेटी निदेशक श्री विजय कुमार ने आरसेटी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कई युवाओं ने अपने व्यवसाय शुरू किया हैं। शिविर में प्रगतिशील किसान अनिमेष द्विवेदी,हरी प्रसाद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे जो पशुपालन प्रशिक्षण लेकर दुग्ध उत्पादन में नया आयाम बनाना चाह रहे है । शिविर में एफएलसीसी भूपेन्द्र कुमार तिवारी ने बैंकिंग उत्पादों से जुड़े विभिन्न धोखाधड़ी के मामलों पर चर्चा की और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को फर्जी कॉल, लिंक और स्कीम्स के माध्यम से ठगते हैं।इस शिविर ने ग्रामीणों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button