ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 30 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सिंगरौली, । प्राचार्य आई.टी.आई. अवगत कराया गया है कि जिले के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। जिले में संचालित पांच शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिले के बैढ़न, बरगवां, चितरंगी, देवसर एवं सरई स्थित शासकीय आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों जैसे विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन), फीटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, वेल्डर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, कोपा, कॉस्मेटोलॉजी तथा सोलर टेक्नीशियन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।प्रवेश हेतु वेल्डर व्यवसाय के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि अन्य सभी व्यवसायों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिला प्रशासन एवं कौशल विकास विभाग ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button