बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

महान एनर्जेन लिमिटेड की त्वरित कार्रवाई से आंधी-तूफान में फंसी महिला का सफलतापूर्वक बचाव

सिंगरौली: 11 जून 2026 की शाम क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान राजमिलान की रहनेवाली श्रीमती मान कुमारी, गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे अपने बच्चों को बुलाने के लिए घर से बाहर निकली थीं, जो घर के समीप एक बड़े पेड़ के पास आम बीन रहे थे। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण एक विशाल एवं पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसके नीचे महिला दब गईं।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस द्वारा कंपनी के सुरक्षा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

 

बचाव कार्य हेतु एम्बुलेंस, जेसीबी एवं हाइड्रा मशीन भी मौके पर भेजी गईं।विपरीत मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अथक प्रयास करते हुए महिला को पेड़ के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला तथा मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्हें आगे की चिकित्सीय जांच एवं उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, वैढ़न भेजा गया।स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने महान एनर्जेन लिमिटेड की त्वरित प्रतिक्रिया, मानवीय संवेदनशीलता और प्रभावी आपदा-प्रबंधन क्षमता की सराहना की। इस सफल बचाव अभियान ने कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता को एक बार फिर प्रदर्शित किया है।

Author

Related Articles

Back to top button