देवसर क्षेत्र से चार भैंसें लापता: सुराग देने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का नकद इनाम, नाम रहेगा गोपनीय

सिंगरौली: जिला अंतर्गत जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ाडाण से चार भैंसों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परेशान पशु स्वामियों ने संयुक्त रूप से लापता भैंसों की सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम बूढ़ाडाण से चार भैंसें अचानक गायब हो गईं। पशु स्वामियों ने आसपास के गांवों और हाट-बाजारों में काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
लापता पशुओं की पहचान:
गायब पशुओं में एक काले रंग की मुर्रा भैंस, एक मुर्रा जैसी भैंस (जिसके गले में घंटी बंधी है), एक देसी भैंस (जिसके दोनों सींगों की पुली टूटी हुई है) और एक करीब तीन वर्ष का काला पाड़ा शामिल है।पशु स्वामी मनोज कुमार द्विवेदी, शीतल विश्वकर्मा और गड्डू ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन पशुओं के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 62653 39206 पर संपर्क कर सकते हैं। सही सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।













