बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पहुंचे विनोद गोटिया: रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, दीं शुभकामनाएं

सिंगरौली: मध्य प्रदेश तीर्थ क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया के सिंगरौली आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने विनोद गोटिया का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद:
इस अवसर पर पूर्व देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा, पूर्व सीड़ा अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोरवा विनोद सिंह कुरूवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोरवा भूपेंद्र गर्ग (बंटी) तथा आलोक यादव, दीपक पाण्डेय, रामजी शुक्ल और आदित्य त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विनोद गोटिया के सिंगरौली आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button