एनटीपीसी विंध्याचल को पर्यावरणीय उत्कृष्टता के लिए मिला प्लेटिनम सम्मान

सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘द्वितीय ग्रीन एनवायरो एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में सर्वोच्च ‘प्लेटिनम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की पर्यावरणीय प्रबंधन एवं हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
गुवाहाटी में 12 जून 2026 को आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) संजय प्रकाश यादव ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान उन्हें पद्मश्री से सम्मानित एवं “फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जादव पायेंग के हाथों प्रदान किया गया।
यह बड़ी उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित पहलों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, यह पुरस्कार भविष्य में भी औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेगा।













