बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा बाजार से पल्सर बाइक चोरी: मीना बाजार के सीसीटीवी में कैद हुए चोर, फुटेज लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित ने स्वयं तत्परता दिखाते हुए मीना बाजार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने यह वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, चितरंगी तहसील के कोरसर कोठार निवासी नितेश तिवारी वर्तमान में मोरवा में रहते हैं। वे 12 जून की शाम अपने भाई के साथ पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-53-MK-4566) से मोरवा बाजार आए थे। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी के पास गाड़ी खड़ी की और खरीदारी करने चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे लौटे, तो बाइक गायब थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज:
पीड़ित द्वारा सौंपी गई सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवक पहले गाड़ी के आसपास रेकी करते और फिर उसे उड़ाकर ले जाते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। मोरवा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Author

Related Articles

Back to top button