बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली। जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बरगवां थाना क्षेत्र के त्रिमूला गेट के सामने का है, जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मुख्य मार्ग से गुजर रहे ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही चौबीसों घंटे बनी रहती है। कई वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब यह जांच का विषय है कि संबंधित ट्रेलर में स्पीड गवर्नर लगा था या नहीं, और यदि लगा था तो वाहन की गति नियंत्रित क्यों नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button