बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग कराई गई तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, थाना प्रभारी चितरंगी सुधेश तिवारी, महिला थाना प्रभारी आराधना परिहार, उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निराकरण कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button