बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कृति महिला मंडल ने बढ़ाए मदद के हाथ, स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनेंगी स्थानीय युवतियां

सिंगरौली- एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना की सुगंधा महिला समिति ने कृति महिला मंडल की मुहिम “एक कदम” के तहत स्थानीय युवतियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। महिला समिति द्वारा क्षेत्र के ‘रानी दुर्गावती स्वयं सहायता समूह’ (एसएचजी) को स्वरोजगार के बेहतर साधन और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल के तहत युवतियों को अपने व्यवसाय के संचालन के लिए नगर निगम के सहयोग से झिंगुरदा कोऑपरेटिव में एक दुकान का आवंटन किया गया है, साथ ही व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए अन्य आवश्यक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

इस दौरान दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सिलोव्स एवं कृति महिला मंडल अध्यक्षा, श्रीमती बी. के. दुर्गा एवं केएमएम उपाध्यक्षा – श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी एवं श्रीमती रूबी जायसवाल सहित अन्य सदस्याएं तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुगंधा महिला समिति के इस प्रयास से उक्त युवतियों को अपने जूट उत्पादों, सिलाई और ब्यूटी पार्लर के लिए एक स्थायी स्थान मिलने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और व्यावसायिक पहुंच में भी वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त सुगंधा महिला समिति द्वारा इन युवतियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे की वह बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करने में सक्षम होंगी।

साथ ही महिला समिति द्वारा इन उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाने और मार्केटिंग में भी सहयोग किया जाएगा जिस से उक्त युवतियों के आय के स्रोत सुनिश्चित होंगे एवं वह अपने परिवार की आय में अहम भूमिका निभाएँगी।

इसके अलावा उक्त युवतियों के व्यापार को आधुनिक और डिजिटल युग से जोड़ने के लिए समूह का बैंक क्रेडिट लिंकेज किया जाएगा और उनके उत्पादों को प्रमुख ई-मार्केट प्लेटफॉर्म्स पर भी रजिस्टर्ड कराया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में इस समूह से लगभग 10 से 12 युवतियां जुड़ी हुई हैं, जिन्हें इसके माध्यम से प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। यह समूह मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाले जूट के विभिन्न आकर्षक उत्पादों का निर्माण करता है, जिनकी कीमतें बाजार की तुलना में काफी कम रखी गई हैं।

Author

Related Articles

Back to top button