बलात्कार मामले का सह-आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; मुख्य आरोपी अब भी फरार

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र की बरका पुलिस चौकी ने बलात्कार के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार फरियादिया की शिकायत पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 470/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रामसेन बैस और दयाराम बैस ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सह-आरोपी दयाराम बैस को ग्राम पुरानी देवसर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे 16 जून को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया।
वहीं मामले का मुख्य आरोपी रामसेन बैस अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक निपेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













