बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सोशल मीडिया की पहल लाई रंग: सिंगरौली रेलवे स्टेशन को मिली दो नई व्हीलचेयर, मरीजों व बुजुर्गों को राहत

सिंगरौली। सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से व्हीलचेयर की कमी के कारण मरीजों, दिव्यांगजनों और बुजुर्ग यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या का समाधान हो गया है। भाजपा नेत्री शिप्रा दत्ता की सोशल मीडिया पर की गई पहल के बाद रेड क्रॉस सोसायटी ने स्टेशन को दो नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराई हैं।

जानकारी के अनुसार शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सिंगरौली पहुंची शिप्रा दत्ता ने रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होने की समस्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाया था। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति सदस्य भूपेन्द्र गर्ग को टैग कर मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी से अवगत कराया।

मामले की जानकारी मिलते ही भूपेन्द्र गर्ग ने रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस. डी. सिंह से चर्चा की और तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसके बाद रेड क्रॉस सोसायटी ने स्टेशन के लिए दो व्हीलचेयर उपलब्ध कराईं।

व्हीलचेयर मिलने से अब बीमार, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने तथा ट्रेन में चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेड क्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया है।

यह घटनाक्रम एक बार फिर दर्शाता है कि सोशल मीडिया जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है, जहां एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है।

Author

Related Articles

Back to top button