बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारियां

 

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और निगमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

तबादला सूची में शीलेन्द्र सिंह को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं सौरभ कुमार सुमन को आयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेहा मारव्या सिंह को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं के संचालक सहित कई संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार मनोज पुष्प को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रोहित सिंह को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जबकि हर्षिका सिंह को संचालक, बजट नियुक्त किया गया है।

सरकार ने अमनवीर सिंह बैंस को आयुक्त, कोष एवं लेखा तथा वित्त विभाग में पदेन अपर सचिव, विनय निगम को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अरविंद कुमार शाह को आयुष्मान भारत, भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों में के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त, अनिरुद्ध मुखर्जी को पर्यावरण आयुक्त एवं एप्को महानिदेशक तथा गुलशन बामरा को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button