बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में जन कल्याण शिविर आयोजित

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला सीधा लाभ

सिंगरौली – अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आज समापन हुआ। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में 15, 16 एवं 18 जून को आयोजित इस विशेष शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

 

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।शिविर में नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक डिजिटल व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लैपटॉप एवं ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से हितग्राहियों के आवेदन तत्काल दर्ज किए गए, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। एक ही स्थान पर पीएम आवास योजना (शहरी), पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, लखपति दीदी योजना, श्रम योगी मानधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री संबल 2.0, पीएम जनमन योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित सहायता एवं पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर के अंतिम दिन पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ सामग्री एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। हितग्राहियों ने शिविर में मिली त्वरित एवं पारदर्शी सेवाओं के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस,कृष्णा पटेल, पवन मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button