बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खाखन पुल पर फिर हादसा: राख से भरा बल्कर पलटा, चालक सुरक्षित

लगातार दुर्घटनाओं से क्षेत्र में चिंता, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की उठाई मांग

सिंगरौली। देवसर क्षेत्र का खाखन पुल एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। बुधवार रात करीब 10 बजे राख से भरा एक बल्कर (क्रमांक MP19 HA 7125) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक की जान बाल-बाल बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक ने बताया कि वाहन का ब्रेक अचानक फेल हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे बल्कर पलट गया। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खाखन पुल क्षेत्र लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। यहां पहले भी कई भारी वाहन और बल्कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, खराब सड़क स्थिति और खतरनाक मोड़ों को दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बताया है।

लोगों ने प्रशासन से खाखन पुल को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित कर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, सुरक्षा बैरियर तथा नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button