बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

‘एक कदम’ से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं युवतियां, महिला मंडल ने दिलाया स्वरोजगार का नया मंच

सिंगरौली। एनसीएल झिंगुरदा परियोजना की सुगंधा महिला समिति ने स्थानीय युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कृति महिला मंडल की मुहिम “एक कदम” के तहत उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। इस पहल के अंतर्गत क्षेत्र के रानी दुर्गावती स्वयं सहायता समूह को व्यवसाय संचालन के लिए झिंगुरदा कोऑपरेटिव परिसर में एक दुकान उपलब्ध कराई गई है, जिससे युवतियों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए स्थायी मंच मिल सके।

दुकान के उद्घाटन अवसर पर सिलोव्स एवं कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बी.के. दुर्गा, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी, श्रीमती रूबी जायसवाल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।महिला समिति द्वारा समूह से जुड़ी युवतियों को जूट उत्पाद निर्माण, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग भी दिया जाएगा। साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग, बैंक क्रेडिट लिंकेज और ई-मार्केट प्लेटफॉर्म पर पंजीयन की व्यवस्था भी की जाएगी।वर्तमान में समूह से 10 से 12 युवतियां जुड़ी हुई हैं, जिन्हें इस पहल से प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। समिति का मानना है कि यह प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को भी नई दिशा देगा।

Author

Related Articles

Back to top button