ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर सासन पुलिस की कार्रवाई, रेत से भरा मिनी ट्रक जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सासन पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त कर खनिज विभाग के सुपुर्द किया है।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को 17 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़हरा से एक बिना नंबर का मिनी ट्रक अवैध रूप से रेत लोड कर ग्राम सिद्धीखुर्द शिवपहाड़ी की ओर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने गढ़हरा मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान गढ़हरा की ओर से आ रहे बिना नंबर के मिनी ट्रक को रोककर जांच की गई।

जांच में वाहन में अवैध रूप से रेत परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मिनी ट्रक एवं उसमें लदी रेत को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से सासन चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक विजय अग्निहोत्री, आरक्षक लेखचंद्र डोहर, मो. कासिर, सुमित कोल एवं हेमराज पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button