ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत

सिंगरौली। जिला प्रशासन सिंगरौली द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में असमय काल कवलित हुए नागरिकों के आश्रितों को त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर कलेक्टर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के निकटतम आश्रित (पिता) को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

ज्ञात हो कि नवजीवन बिहार सेक्टर नंबर 3 तहसील व जिला सिंगरौली के निवासी अर्जुन कुमार साकेत पिता प्रमोद कुमार साकेत का 7 मई 2024 को शाम लगभग 07 बजे बाजार से लौटते समय दो मोटरसाइकिलों की आपसी भिड़ंत में गंभीर एक्सीडेंट हो गया था। इस सड़क दुर्घटना के उपरांत अस्पताल में उपचार के दौरान अर्जुन कुमार साकेत का दुखद निधन हो गया था। अपर कलेक्टर द्वारा मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के नियमों के अंतर्गत मृतक के निकटतम वारिस और पिता प्रमोद कुमार साकेत को 15,000 रुपये (पंद्रह हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button