सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महीनों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सिंगरौली। पुलिस चौकी बरका थाना सरई क्षेत्र में सिंगरौली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय बैढ़न के आदेश (MJCR प्रकरण क्रमांक 8/2023) के तहत आरोपी अनिल बसोर पिता मनीलाल बसोर, निवासी ग्राम टेटा, चौकी बरका थाना सरई के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था और लगातार तलाश के बावजूद पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को ग्राम मकरोहर, थाना बैढ़न क्षेत्र से दस्तयाब किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नृपेन्द्र सिंह, प्र.आर. धर्मेंद्र प्रसाद एवं आरक्षक विकास तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









