ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

सगाई समारोह में जा रहा तूफान वाहन पलटा, महिलाएं-बच्चे समेत 6 घायल

 

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-30 पर भेड़ा टेक के पास पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले से एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ कटनी में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था। रात करीब 9 बजे फोरलेन बायपास के समीप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे तूफान वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button