बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान, दिया मानव सेवा का संदेश

 

सिंगरौली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सिंगरौली द्वारा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। रक्त की हर बूंद मानवता की रक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है।

जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए युवा कांग्रेस ने समाजहित में यह पहल की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके बताए सेवा और जनहित के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की गई।”रक्तदान महादान है, सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है।” यही संदेश देते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button