ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
माड़ा के इको पार्क में आयोजित होगा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
सिंगरौली, /मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में कल, 21 जून 2026 को पूरे प्रदेश के साथ-साथ सिंगरौली जिले में भी सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जा रहा है.
इसके तहत सिंगरौली जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम माड़ा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, इको पार्क माड़ा में आयोजित किया जाएगा. देश और दुनिया में मनाए जाने वाले इस 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग का यह भव्य कार्यक्रम जिला स्तर के साथ-साथ विकासखण्ड, नगरीय निकाय तथा पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है।












